Motorola Edge 70: नमस्कार दोस्तों! कैसे हैं आप सब? तो फाइनली Motorola तैयार है अपनी नई Edge 70 Series को लॉन्च करने के लिए। मुझे पता है कि आप लोग लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे क्योंकि इसकी फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुकी थी। लेकिन असली “माल-मसाला” यानी इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ था।
अब वो भी खत्म होने जा रहा है, क्योंकि मेरे पास इसकी पूरी जानकारी है, जो मैं आपसे इस ब्लॉग में शेयर करने जा रहा हूं।
Motorola Edge 70 Specifications
Motorola Edge 70 Series में क्या-क्या स्मार्टफोन होंगे?
Motorola Edge 70 सीरीज़ में कुल तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे:
- Motorola Edge 70
- Motorola Edge 70 Pro
- Motorola Edge 70 Ultra
इसके अलावा Motorola Edge 70 Fusion भी बाद में लॉन्च हो सकता है।
लेकिन इस महीने जो स्मार्टफोन सबसे पहले लॉन्च होने जा रहा है, वो है – Motorola Edge 70।
Motorola Edge 70 Design & Build Quality
Motorola ने अपनी पुरानी डिज़ाइन लैंग्वेज को ही इस बार भी बरकरार रखा है। अगर आप Edge 60 देख चुके हैं, तो Edge 70 में आपको कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे।
Highlights
लेदर फिनिश बैक पैनल
प्लास्टिक फ्रेम + ग्लास फ्रंट (Corning Gorilla Glass 7i)
वज़न: लगभग 170 ग्राम
मोटाई (थिकनेस): 6 mm
IP68 और IP69 डस्ट वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग
डिवाइस के रियर में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल है जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मौजूद हैं।
फ्रंट में सेंटर पंच होल के साथ फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जिसका 91% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है।
Motorola Edge 70 Colors Leak:
Motorola Edge 70 में आपको ये कलर वेरिएंट्स देखने को मिलेंगे:
Bronze Green
Gadget Grey
Lilypad
यानि कि हरा, ग्रे और रेड जैसे शेड्स नए नामों के साथ पेश किए जाएंगे।
Display
Motorola Edge 70 की डिस्प्ले लगभग Edge 60 जैसी ही है, कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
- साइज: 6.7 इंच pOLED
- रिजोल्यूशन: 1.5K (2712 × 1220)
- ब्राइटनेस: 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस
- रिफ्रेश रेट: 120Hz (पहले 144Hz था)
- टच सैंपलिंग रेट: 480Hz
- HDR10+ सपोर्ट
- Widevine L1 (Netflix HDR सपोर्ट नहीं)
उम्मीद थी कि इस बार 2K डिस्प्ले मिलेगा, लेकिन Motorola ने फिर वही पुरानी 1.5K डिस्प्ले दी है।
Processor And Performance
Motorola ने इस बार MediaTek को छोड़कर Snapdragon का चिपसेट दिया है।
- Snapdragon 7s Gen 2 (4nm)
- CPU: 5x Cortex A720 @ 2.8GHz, 3x Cortex A520 @ 1.84GHz
- GPU: Adreno 710
- RAM: LPDDR5X
- Storage: UFS 4.0
- Antutu स्कोर: लगभग 10.8 लाख
गेमिंग और डे-टू-डे परफॉर्मेंस के लिहाज से यह चिपसेट काफी अच्छा रहेगा। हीटिंग भी कम देखने को मिलेगी।
Camera Specs
Motorola Edge 60 में जहां ट्रिपल कैमरा था, वहीं अब Edge 70 में डुअल कैमरा ही मिलेगा।
Rear Camera
50MP मेन सेंसर (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, टेलीफोटो लेंस हटा दिया गया है
Front Camera
50MP सेल्फी कैमरा, वीडियो रिकॉर्डिंग: 4K @ 30fps, 1080p @ 120fps, कैमरा क्वालिटी शुरुआती दिनों में सॉफ़्टवेयर बग्स से प्रभावित हो सकती है, लेकिन OTA अपडेट्स से सुधर जाती है।
Motorola Edge 70 Battery: ज्यादा नहीं, लेकिन तेज़ है
Motorola ने बैटरी की कैपेसिटी को कम किया है, लेकिन चार्जिंग स्पीड में कोई समझौता नहीं किया।
Motorola Edge 70 Specifications
- बैटरी: 4800mAh
- चार्जिंग: 68W वायर्ड, 15W वायरलेस
- चार्जर बॉक्स में मिलेगा
जहां मार्केट में 5000–7000mAh बैटरी मिल रही है, वहां 4800mAh थोड़ा कम लग सकता है।
Audio And Extra Features
ड्यूल स्टीरियो स्पीकर (Dolby Atmos के साथ) इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, सभी जरूरी सेंसर मौजूद हैं, USB Type-C पोर्ट, ध्यान दें: Motorola फोन्स की साउंड क्वालिटी एक साल बाद धीमे-धीमे कम होने लगती है – यह पुराने मॉडल्स में देखा गया है।
Motorola Edge 70 Software Update
Motorola Edge 70 आपको मिलेगा Android 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ।
Software Features
Hello UI – Near Stock Android अनुभव, 3 साल Android अपडेट्स, 4 साल सिक्योरिटी पैचेस, सिक्योरिटी अपडेट्स हर महीने नहीं आते – कभी 2, कभी 3 महीने का गैप रहता है।
Storage Type
Variants
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज
- 12GB RAM + 512GB स्टोरेज
- Virtual RAM सपोर्ट (RAM Booster)
Motorola Edge 70 Price In India
₹29,999 से शुरू हो सकती है | हाई वेरिएंट की कीमत ₹35,000 तक जा सकती है | ध्यान रहे: Edge 60 आपको ₹24,000 – ₹25,000 में मिल रहा है जिसमें टेलीफोटो कैमरा भी है।
Pros And Cons
Bright और Sharp डिस्प्ले कोई बड़ा डिस्प्ले अपग्रेड नहीं
Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर टेलीफोटो कैमरा हटा दिया गया
UFS 4.0 और LPDDR5X RAM बैटरी थोड़ी कम (4800mAh)
Android 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स Netflix HDR सपोर्ट नहीं
Wireless Charging सपोर्ट 144Hz से 120Hz पर डाउनग्रेड
Final Verdict
Motorola Edge 70 एक अच्छा, बैलेंस्ड स्मार्टफोन है। लेकिन इसे Edge 60 से बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं कहा जा सकता। अगर आप एक अच्छा डिज़ाइन, क्लीन UI और Snapdragon प्रोसेसर चाहते हैं | तो यह स्मार्टफोन आपके लिए ठीक रहेगा लेकिन अगर आपको बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और Netflix HDR सपोर्ट चाहिए, तो आपको दूसरे विकल्पों पर भी नज़र डालनी चाहिए।
What’s Yours Thought On This?
क्या Motorola Edge 70 की कीमत इसके फीचर्स के मुताबिक सही है?
क्या आपको इससे ज्यादा उम्मीद थी? नीचे कमेंट में जरूर बताएं और इस ब्लॉग को शेयर करें अपने टेक लवर दोस्तों के साथ। ऐसे ही टेक न्यूज़, लॉन्च और रिव्यूज़ के लिए जुड़े रहें!
ब्लॉग को बुकमार्क करें |
Disclaimer
इस ब्लॉग में दी गई जानकारी अलग – अलग वेबसाइट से ली गई | इस ब्लॉग में बताये गयी जानकारी और रियल फोन मे कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है कृप्या एक बार Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट से डिटेल्स चेक जरूर कर लें |
Справді розумію всіх, яка задовбався від постійного шукання хороших страви! Раніше я мала цілу купу закладок у браузері – одні портали зі випічки, інші зі м’ясних рецептів, треті для вегетаріанських варіантів. Завжди губилася в цьому хаосі! Проте як тільки випадково натрапила на даний портал, моє кулінарне приготування стало простішим! На сьогодні я маю все в одному зручному порталі – від швидких ідей на кожен день до святкових меню. Особливо ціную той момент, як кожен сайти апробаційні роками і мають добре пояснені , зрозумілі для новачків рекомендації. Вже не згадуючи про те, зараз роблю страви значно ефективніше – не треба витрачати марно цілий день на шукання
Каталог